September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल के बच्चों को किया गोलियों से छलनी, 34 की मौत, खुद को भी मारी गोली (VIDEO)

थाईलैंड: पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल के बच्चों को किया गोलियों से छलनी, 34 की मौत, खुद को भी मारी गोली (VIDEO)

By on October 6, 2022 0 244 Views

बैंकॉक। थाईलैंड में एक पूर्व पुलिस अधिकारी ने नर्सरी स्कूल में घुसकर गोलीबारी कर दी। इस घटना में 34 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 22 बच्चे और 14 वयस्क शामिल हैं। हमलावर ने गोलियों से बच्चों और शिक्षकों को छलनी किया। इसके बाद चाकू से गोद दिया। पुलिस के अनुसार हमला चाइल्ड डे केयर सेंटर में हुआ। घटना थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी राज्य नोंग बुआ लाम्फू में घटी। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी के बाद हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर ने बच्चों और वयस्कों को गोली मारी, उन्हें चाकू से गोता और भाग गया। बाद में पता चला कि उसने खुद को गोली मार ली है।

 

हाल ही में बरखास्त हुआ था पुलिस अधिकारी
हमले की वजह अभी सामने नहीं आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार पन्या खमरब नाम के इस पुलिस अधिकारी को हाल ही में बरखास्त किया गया था। अंतिम बार वह बैंकॉक नंबर की सफेद रंग वाली टोयोटा पिकअप ट्रक को ड्राइव करता दिखा था। प्रधानमंत्री जनरल प्रयुत चान-ओचा ने पहले शूटर की तलाशी का आदेश दिया था।

गोलीबारी के बाद के कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इसमें मारे गए बच्चों के परिजनों को विलाप करते देखा जा सकता है। गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी मच गई थी। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल ले जाया गया। एक साथ बहुत अधिक घायल आने से हॉस्पिटल में भी अफरा-तफरी मची रही। एक अन्य वीडियो में पुलिस शूटर की तलाश करती दिख रही है।

गौरतलब है कि थाईलैंड में बड़े पैमाने पर गोलीबारी दुर्लभ है। इस क्षेत्र के कुछ अन्य देशों की तुलना में थाईलैंड में बंदूक रखने वाले लोगों की संख्या अधिक है। इसके साथ ही यहां अवैध हथियार भी आम हैं। पिछली बार ऐसी घटना 2020 में हुई थी। नखोन रत्चासिमा शहर में एक सैनिक ने 29 लोगों की हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी में 57 लोग घायल हो गए थे।