October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं को नहीं किया पूरा -धीरेंद्र प्रताप

सीएम धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए की गई घोषणाओं को नहीं किया पूरा -धीरेंद्र प्रताप

By on December 11, 2021 0 260 Views

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के ०उपाध्यक्ष और वरिष्ठ प्रवक्ता और चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों की मदद के नाम पर ढकोसला करने का आरोप लगाया है । उन्होंने कहा है कि 31 अगस्त 2021 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के सीमा पर स्थित एक गांव में मुलाकात के बाद यह कहा था कि वह 1 सितंबर को खटीमा शहीद दिवस के अवसर राज्य आंदोलनकारियों  के हित मे अनेक घोषणा करेंगे। यद्यपि उन्होंने कई घोषणाएं की लेकिन सारी ढकोसला निकली। अब तक ना तो आंदोलनकारियों के आश्रितों की पेंशन के बाबत कोई कार्रवाई हुई है नाही आंदोलनकारियों की जो पेंशन ₹31 से ₹45 की गई थी 4 महीने में किसी भी एक भी आंदोलनकारी को नहीं मिली है।उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के चिन्हिकरण में जो विलंब हुआ है उसमें भी उन्होंने 31 अगस्त को यह विश्वास दिलाया था कि 4 महीने में सारे आंदोलनकारियों का चिन्हिकरण पूरा हो जाएगा और वंचित आंदोलनकारियों को आंदोलनकारियों की मुख्यधारा में लाया जाएगा परंतु अब 31 दिसंबर में भी मात्र 20 दिन रह गए हैं ना तो राज्य के गृह मंत्रालय ने इस पर कोई कदम उठाया है और ना ही जिला स्तर पर जिला अधिकारियों ने चिंतिकरण को लेकर बड़ी पहल की है ।और यही कारण है कि राज्य आंदोलनकारियों को आज फिर से सड़कों पर उतरना पड़ा है ।

उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री का आंदोलनकारियों को दिया गया धोखा भाजपा सरकार की कफन में कील ठोकने का काम करेगा ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा मंत्री बने हुए और इसी संदर्भ में कल धीरेंद्र प्रताप के विधानसभा क्षेत्र धूमाकोरट में जाकर कहीं झूठी घोषणाओं का पिटारा खोलने वाले हैं ।उन्होंने राज्य की जनता से अपील की है कि इस घोषणा मंत्री से अपना बचाव करें वह इनके भोपू से जो भी घोषणा जा रही हैं उन्हें झूठा मानकर उनका बहिष्कार करें।