September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 120 युवकों और युवतियों को गोबिन्द वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के सहयोग से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि का प्रशिक्षण पूर्ण करवाया गया ।

120 युवकों और युवतियों को गोबिन्द वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के सहयोग से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि का प्रशिक्षण पूर्ण करवाया गया ।

By on June 18, 2022 0 227 Views

कालाढूंगी।कौशल विकास वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि का प्रशिक्षण पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी संस्था द्वारा कौशल विकास कार्यकर्म के अंतर्गत रामनगर, कोटबाग, बेतलघाट और सितारगंज ब्लॉक के विभिन्न स्थानों में 120 युवकों और युवतियों को गोबिन्द वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के सहयोग से वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विधि का प्रशिक्षण पूर्ण करवाया गया । इस प्रशिक्षण का उदेश्य जैविक कृषि को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोका जा सके।इस प्रशिक्षण के अतिरिक्त पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी संस्था नर्सरी प्रबंधन और मशरूम उत्पादन में भी 200 से अधिक युवाओं को कृषि आधारित कौशल विकास प्रशिक्षण करवा चुकी है। जुलाई माह में संस्था द्वारा इन चार ब्लॉक के विभिन्न स्थानों में 10 नर्सरी प्रबंधन और एक बीज उत्पादन तकनीक के प्रशिक्षणों का आयोजन प्रस्तावित है।इन प्रशिक्षणों को सफल बनाने में गोबिन्द वल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय पंतनगर के कृषि महाविधालय के डीन डॉ. एस. के. कश्यप और उनके विशेषज्ञों की टीम पार्टनर्स इन प्रोस्पेरिटी संस्था के सीईओ श्री नरेश चौधरी कौशल विकास कार्यकर्म के टीम लीडर श्री गौरव कौशिक, मैनेजर संचालन सुश्री ● श्रीलता रगोथमा प्रोजेक्ट समन्वयक संजय साह और क्षेत्र अधिकारी सुरेंदर सिंह भाकुनी ( रामनगर ), आनंद सिंह रस्तोगी ( कोटाबाग ), संजय कुमार ( बेतालघाट ) और भगवान दास ( सितारगंज ) का सहयोग महतवपूर्ण रहा।