October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बंद हुए स्कूल, देहरादून में 1 और नैनीताल में 3 दिनों तक छुट्टी

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बंद हुए स्कूल, देहरादून में 1 और नैनीताल में 3 दिनों तक छुट्टी

By on July 10, 2023 0 372 Views

देहरादून/ नैनीतालः उत्तराखंड के देहरादून जिले में सोमवार को सभी सरकारी गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सोनिका मीणा ने अलर्ट को देखते हुए आदेश जारी कर दिए हैं। उन्‍होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि आदेशों का पालन हर हाल में कराया जाए। साथ ही, स्कूल प्रबंधन और परिजनों को भी समय से सूचना पहुंचा दी जाए। जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा है कि आदेशों का पालन हर हाल में पालन कराया जाए, अन्यथा सख्त कारवाई की जाएगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 9 से 10 जुलाई के बीच जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का की संभावना है। ऐसे मौसम में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की संवना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है इसलिए आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए 10 जुलाई को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया गया है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित कराएंगे। साथ ही, नैनीताल जिले में बीते कई दिनों से रुक-रुक बरसात जारी है। इसके चलते नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। ऐसे में जिला प्रशासन ने अभिभावकों और बच्चों की समस्याओं को देखते हुए 3 दिनों तक स्कूलों की छुट्टी के निर्देश जारी किए हैं।