अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, रामनगर में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन
रामनगर। अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे होने पर रामनगर में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष ललिता उपाध्याय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका और अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि मामले में कथित वीआईपी के नाम समेत कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक मामले से जुड़े सभी तथ्यों का खुलासा नहीं होता और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

