September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले धारदार हथियार, दर्जनों लोग घायल

मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले धारदार हथियार, दर्जनों लोग घायल

By on November 10, 2024 0 508 Views

रुड़की के माधोपुर गांव में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इस बीच दोनों पक्षों में बीच जमकर धारदार हथियार चले. जिसमें एक ही पक्ष के सात लोग घायल हो गए. जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

दरअसल माधोपुर गांव में तीन दिन पहले शादी थी. जिसमें डीजे पर गाने को लेकर दो पक्षों में मामूली कहासुनी हो गई थी. इस दौरान गांव के कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह हंगामा शांत कराया था. आरोप है कि रविवार सुबह गुड्डू, अलसम, मुरसलीन, तालिब, गालिब, शाहबान शाहिद के घर पर पहुंच गए और धारदार हथियार से शाहिद और उसके साथियों पर हमला कर दिया. जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.

हंगामे की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा शांत कराया. फिलहाल हमले के सभी आरोपी घर से फरार बताए जा रहे हैं. वहीं घायल सलमान, शहजाद, एजाज, साहिल और अय्यूब को गंभीर चोट लगी हैं. जिनका उपचार सिविल हॉस्पिटल रुड़की में चल रहा है. हालांकि शाहिद और अरशद की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रैफर कर दिया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल तनाव के देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात है.