- Home
- उत्तराखण्ड
- छात्राओं को बताए करियर संवारने के टिप्स।
छात्राओं को बताए करियर संवारने के टिप्स।
कालाढूंगी। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत बालसखा प्रकोष्ठ के अंतर्गत आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग में बालिकाओं की करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। कॉलेज के पुस्तकालय प्रांगण में आयोजित काउंसलिंग कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या हरीश चंद्र बिनवाल व संचालन डा, विवेक पांडे ने किया।
काउंसलिंग में राजकीय पॉलिटेक्निक के ऋषिदेव राजभर, भीम सिंह राणा ने बालिकाओं को भविष्य की योजनाओं की जानकारी देते हुए हाईस्कूल व इंटर के बाद पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने की प्रक्रिया बताई। उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक में प्रवेश लेने में कई तरह की स्कॉलरशिप का भी प्रावधान है। उन्होंने काउंसलिंग में बच्चों के सवालों के जवाब देते हुए कहा तकनीकी शिक्षा के बाद सरकारी व स्वरोजगार के रास्ते भी खुल जाते हैं। छात्राओं को बताया गया कि अपने लक्ष्य को निर्धारित करके आगे बढ़ें। करियर काउंसलिंग में कॉलेज शिक्षक डा, भावना सिंह, वीके सिंह व डा, विवेक पांडे ने भी बच्चों को आगामी भविष्य के लिए उचित सुझाव दिए।

