Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सड़क हादसे में एक और युवक की मौत – दो दिन में तीन लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

सड़क हादसे में एक और युवक की मौत – दो दिन में तीन लोगों की हुई सड़क हादसे में मौत

By on February 23, 2022 0 771 Views

रामनगर।रामनगर- काशीपुर नेशनल हाईवे 309 पर सड़क हादसे में एक और युवक की मौत हो गई।युवक की मौत से परिजनों मैं कोहराम मच गया।परिजनों ने कोतवाली पहुँचकर पुलिस को कार चालक के खिलाफ नामज़द तहरीर दी।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मंगलवार की सुबह ग्राम जससागांजा के दर्जनों लोग कोतवाली पहुंचे।रामावतार ने कोतवाली के एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा को तहरीर दी।दी गई तहरीर मैं उन्होंने बताया कि उसका पुत्र गौरव जिसकी उम्र 19 साल थीं।बीते दिन सोमवार को घर से बाइक पर सवार होकर ग्राम पिरुमदारा क्षेत्र से पेट्रोल लेने जा रहा था।इसी दौरान ग्राम टांडा मल्लू के समीप कार यूऐ08डी-3770 के चालक निशांत ने जोरदार टक्कर मार दी।जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को उपचार के लिए रामनगर के बृजेश अस्पताल लाए।जहाँ उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने काशीपुर हायर सेंटर रेफर कर दिया।जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।उन्होंने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की हैं।इस दौरान कोतवाली पुलिस का घेराव करने वालों में मनोज कश्यप मंजू देवी संतोष कुमार माया देवी लक्ष्मी देवी नीरज कश्यप शांति देवी राजो देवी हर्षित कुमार आदि लोग मौजूद रहे।वहीं मामले में एसएसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि मृतक गौरव का काशीपुर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।उन्होंने बताया कि मृतक की अभी शादी नहीं हुई और वह पांच भाई और दो बहनें थीं।वह तीसरे नंबर का था। कोसी नदी में खनन का काम करता था।बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर काशीपुर निवासी निशांत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।