September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • भाजपा, पार्टी के गद्दारों को मंच पर बैठाकर दे रही सम्मान, पूर्व बीजेपी विधायक ने उठाये पार्टी पर सवाल !

भाजपा, पार्टी के गद्दारों को मंच पर बैठाकर दे रही सम्मान, पूर्व बीजेपी विधायक ने उठाये पार्टी पर सवाल !

By on July 6, 2022 0 217 Views

काशीपुर: चुनाव के समय की अदावत अभी खत्म नहीं हुई।  काशीपुर में टिकट का विरोध करने की पूर्व विधायक की कसक रह रहकर निकल रही है। मतदान के समय भी भितरघात के चर्चे सुनाई दिए थे वहीं यह जिन्न फिर निकल आया है।  पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने कहा कि पार्टी के गद्दारों को मंच पर बैठा कर सम्मानित किया जा रहा है। जबकि उन्हें पार्टी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि वह अपनी आत्मा से स्वयं पूछे कि क्या वह भाजपा के सच्चे शुभचिंतक हैं? जो कृत्य उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में किया है। उससे पार्टी के पदाधिकारी ही नहीं बल्कि कार्यकर्ता भी मानने को तैयार नहीं है।

पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा सोमवार को रामनगर रोड स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों के साथ वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि काशीपुर की जनता का कहना है कि पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले के खिलाफ संगठन बड़े पदाधिकारियों को संज्ञान लेना चाहिए और  उनको पद मुक्त किया जाना चाहिए। पूर्व विधायक ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जब तक इन गद्दारों के खिलाफ संगठन कोई कार्रवाई नहीं करता तब तक वह आवाज उठाते रहेंगे।