November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: ‘बजट गठबंधन सहयोगियों को खुश करने की कोशिश, आम जनता को निराशा लगी हाथ’, बोली कांग्रेस

उत्तराखंड: ‘बजट गठबंधन सहयोगियों को खुश करने की कोशिश, आम जनता को निराशा लगी हाथ’, बोली कांग्रेस

By on February 1, 2025 0 316 Views

देहरादून: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किए गए बजट में मिडिल क्लास फैमिली के लिए कई ऐलान किये. उनके ऐलान से गरीबों, मिडिल क्लास फैमिली और सीनियर सिटीजन के हाथों में ज्यादा कैश होगा, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने बजट को निराशाजनक बताया है. कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा कि वित्त मंत्री की ओर से पेश किए गए बजट मे बेरोजगारों को रोजगार दिए जाने संबंधी कोई बात नहीं की गई है.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा बजट में देश की गिरती अर्थव्यवस्था और गिरते रुपए को मजबूत किए जाने का कोई जिक्र नहीं किया गया है. उन्होंने कहा बजट में लगातार बढ़ती जा रही महंगाई, पर्वतीय राज्यों में उद्योगों को पहाड़ चढ़ाने , पलायन की समस्या, शिक्षा व स्वास्थ्य की मजबूती को लेकर कोई बात नहीं की गई है. उन्होंने इस बजट को सरकार विशेषकर बिहार को खुश करने वाला बजट बताया है.

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने कहा जिस तरह कुछ समय से गठबंधन के सहयोगी सरकार को लाल आंख दिखा रहे थे, बजट में उनको शांत और स्थिर करने का प्रयास किया गया है. अन्य राज्यों के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किए गए हैं. कांग्रेस ने कहा बजट के बहाने सरकार ने अपने को बचाने पर ध्यान दिया है. हकीकत यह है कि बजट में सरकार ने आम जनता की कोई फिक्र नहीं की है.