Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पुलिस ने किया टोपी पहनकर चेन लूटने वाले का खुलासा, आरोपी की पहचान देखकर चौंक गए लोग ! CCTV भी आया सामने, देखें Video

पुलिस ने किया टोपी पहनकर चेन लूटने वाले का खुलासा, आरोपी की पहचान देखकर चौंक गए लोग ! CCTV भी आया सामने, देखें Video

By on October 5, 2023 0 675 Views

जौनपुर: जौनपुर में पुलिस ने चेन लूट के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें मुस्लिम समाज को बदनाम करने की एक हिंदू युवक ने कोशिश की है। युवक ने मुस्लिमों वाली जालीदार गोल टोपी पहनकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से युवक को धरदबोचा है। युवक की पहचान प्रमोद सेठ के रूप में हुई है। युवक मुहल्ले का ही रहने वाला है। उसने चेन लूटने के लिए मुस्लिम युवक का रूप क्यों धरा और इसके पीछे क्या मंशा थी, पुलिस यह जानने की कोशिश भी करेगी।

नगर कोतवाली क्षेत्र के चहरसू चौराहा नगर के व्यस्त इलाके में आता है। यहीं पर सोमवार की सुबह वारदात को अंजाम दिया गया। मार्निंग वाक से लौट रही ताड़तला निवासी कृष्ण कुमार उर्फ बचाऊं सेठ की 55 वर्षीय पत्नी रेखा देवी के गले से चेन लूटी थी। रेखा देवी रोज की तरह सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे अपने घर से निकली और सद्भाभावना पुल से होते हुए शाही पुल होते हुए चहरसू चौराहा पर पहुंची।

इसी दौरान उनके पीछे पहले से युवक लग गया था। रेखा जैसे ही अपने घर जाने वाली गली में मुड़ी कुमुद नर्सिंग होम के पास गोल टोपी लगाए प्रमोद सेठ ने महिला के गले से पीछे से चेन खींचने का प्रयास किया। महिला ने चेन पकड़ लिया। युवक का हाथ भी पकड़ने की कोशिश की। लेकिन युवक भारी पड़ गया और महिला का करीब दस ग्राम सोने की चेन के साथ ही मोबाइल भी छीनकर भाग निकला।

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कुछ देर में ही सीसीटीवी में दर्ज फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग युवक के गोल टोपी के कारण तरह तरह के कमेंट करने लगे। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ताल शुरू की।

फुटेज के कारण जल्द ही पुलिस को सफलता भी मिल गई। आरोपी प्रमोद सेठ को पकड़ा गया तो पुलिस भी भौंचक रह गई। मुस्लिम समुदाय का चोला पहनकर वारदात करने वाला हिंदू निकला। पुलिस का दावा है कि जिस महिला से उसने चेन लूटी है उसी की दुकान पर कुछ समय पहले काम भी करता था। मोहल्ला तूतीपुर से उसे गिरफ्तार कर मोबाइल भी बरामद कर लिया गया।

महिला के ही दुकान पर काम करने के कारण उसे पता था कि वह मॉर्निंग वॉक पर निकलती हैं। उस समय सन्नाटा रहता है, इससे पकड़े जाने का भी डर नहीं था। अब केवल पुलिस को उसके गोल टोपी पहनकर वारदात करने के कारणों की पड़ताल करनी है।