Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • एक साथ जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे प्रेमी युगल, ट्रेन आते ही हाथ छोड़कर भागी प्रेमिका ! युवक की मौत

एक साथ जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे प्रेमी युगल, ट्रेन आते ही हाथ छोड़कर भागी प्रेमिका ! युवक की मौत

By on May 19, 2023 0 300 Views

गाजियाबाद: ट्रेन के सामने आकर युवक समेत दो लोगों ने जान दे दी है। पहली घटना के अनुसार, नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रेमी-प्रेमिका ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की योजना बनाई। दोनों ट्रेन आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही ट्रेन (शालीमार एक्सप्रेस) आई तो दोनों उसके सामने कूदने को चल दिए लेकिन प्रेमिका अपने प्रेमी का हाथ छोड़कर भाग गई। युवक की इस हादसे में जान चली गई है। निरीक्षक जीआरपी बबलू सिंह ने बताया कि विजयनगर के रहने वाले 30 वर्षीय मोहित ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी है। देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

रेलवे स्टेशन के पास खड़े अन्य लोगों का कहना है कि दोनों तनाव में थे और आपस में बातचीत कर रहे थे। युवती मरने से डरकर युवक का हाथ छोड़कर भाग गई। मृतक के भाई अमित ने बताया कि वह आरडीसी में एक कंपनी में एकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। सुबह को सात बजे घर से निकला था। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।

By जागरण via Dailyhunt