Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • तेलपुरा रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, फायर यूनिटों ने समय रहते पाया काबू

तेलपुरा रोड पर खड़े ट्रक में लगी भीषण आग, फायर यूनिटों ने समय रहते पाया काबू

By on May 26, 2026 0 11 Views

रामनगर। तेलपुरा रोड पर खड़े एक टाटा ट्रक में अचानक भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। MDT के माध्यम से सूचना प्राप्त होते ही फायर स्टेशन रामनगर से फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना की गई।

मौके पर पहुंचने पर देखा गया कि टाटा ट्रक संख्या UK 04 CB 1531 आग की लपटों में घिरा हुआ था। अग्निशमन कर्मियों ने बिना देर किए दो लाइनों से आग बुझाने का कार्य शुरू किया। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए फायर स्टेशन रामनगर से दूसरी फायर यूनिट को भी सहायता के लिए बुलाया गया।

दोनों फायर यूनिटों के संयुक्त प्रयास और अथक मेहनत से आग पर काबू पाकर उसे पूरी तरह बुझा दिया गया। फायर कर्मियों की त्वरित कार्रवाई के चलते आसपास खड़े अन्य वाहनों को सुरक्षित बचा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।

अग्निशमन कार्य पूर्ण होने के बाद फायर यूनिटें वापस फायर स्टेशन रामनगर लौट गईं।