October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पति ने किया पत्नी के साथ किया ऐसा काम…लोगों को याद आ गई फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की स्टोरी !

पति ने किया पत्नी के साथ किया ऐसा काम…लोगों को याद आ गई फिल्म “हम दिल दे चुके सनम” की स्टोरी !

By on September 24, 2023 0 943 Views

देवरिया: बॉलीवुड की “हम दिल दे चुके सनम” फिल्म जैसी कहानी उत्तर प्रदेश के देवरिया में देखने को मिली. यहां एक प्रेमी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंचा. जैसे ही प्रेमिका के पति को यह बात पता चली तो उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा दी. यह अनोखी शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

मामला देवरिया जिले के थाना बरियारपुर नगर पंचायत का है. यहां रहने वाले एक युवक की शादी एक साल पहले बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के थाना भोरे क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. सब कुछ ठीक चल रहा था लेकिन शुक्रवार की रात को पत्नी का प्रेमी जो बिहार के भोरे का रहने वाला है अचानक अपनी प्रेमिका से मिलने बरियारपुर उसके ससुराल पहुंच गया. घर के अंदर पकड़े जाने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए. प्रेमी की जमकर पिटाई की गई.

प्रेमी को इस कदर पिटता देख प्रेमिका अपने पति से गुहार लगाने लगी कि उसके प्रेमी को छोड़ दिया जाए. यह देखते ही पति का दिल पसीज गया और उसने तय किया कि वो अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवा देगा. पति ने अपने घर वालों और ससुराल वालों को पहले मनाया. जब वो इस शादी के लिए मान गए तो पति ने मंदिर में अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करवाई. फिर खुशी से दोनों को विदा भी किया.

दो साल से था अफेयर

बिहार के गोपालगंज जिले के थाना भोरे के रेडवरिया गांव के रहने वाले आकाश शाह की मानें तो उसका अपने पड़ोस के गांव की रहने वाली युवती के साथ दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह वेल्डिंग का छोटा-मोटा काम करता है. इस बीच एक वर्ष पूर्व युवती की शादी देवरिया के बरियारपुर थाना क्षेत्र में हो गयी लेकिन वह अपनी प्रेमिका को भूल नहीं पा रहा था. इसी बीच वह शुक्रवार की रात उससे मिलने उसके ससुराल पहुंच गया. वहां पहले तो गांव वालों ने उसकी पिटाई की. लेकिन बाद में उसकी शादी प्रेमिका से करवा दी गई.

थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि उन्हें भी इस मामले की सूचना मिली थी. लेकिन ग्रामीणों ने ग्राम स्तर पर इस मामले का निस्तारण कर लिया.