October 26, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड : आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकाय चुनाव की तरफ आगे बढ़ेगी सरकार : प्रेमचंद अग्रवाल

उत्तराखंड : आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही निकाय चुनाव की तरफ आगे बढ़ेगी सरकार : प्रेमचंद अग्रवाल

By on July 31, 2024 0 553 Views

देहरादून: शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मसूरी में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर निकाय चुनाव को लेकर सरकार प्रयासरत है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मतदाता सूची तैयार हो गई है। सीमांकन कार्य अंतिम चरण में है। उसके बाद आरक्षण की कार्यवाही होगी। कहा कि जैसे ही ये सभी प्रक्रियाएं पूरी हो जाएंगी, सरकार चुनाव की तरफ आगे बढ़ेगी।

मसूरी में आवासीय कालोनी को लेकर उन्होंने कहा कि पहले जमीन चिह्नित की जाएगी उसके बाद कोई प्रस्ताव आएगा तो उस पर विचार किया जाएगा। नगर पालिका में अनियमितता को लेकर कहा कि अगर कोई शिकायत पाई जाएगी तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।