October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग में गुलदार को रेस्क्यू कर सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग में गुलदार को रेस्क्यू कर सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला गया।

By on December 29, 2021 0 337 Views

रामनगर।तराई पश्चिमी वन प्रभाग काशीपुर रेंज के अंतर्गत मंगलवार को एक गुलदार कुएं में जा गिरा। सूचना पर मौके पर डीएफओ बलवंत सिंह साही काशीपुर रेंज और जसपुर रेंज के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।डीएफओ ने बताया कि कई घंटों की मशक्कत के बाद गुलदार को रेस्क्यू कर कुएं से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि वन्यजीव चिकित्सक डॉक्टर दुष्यंत द्वारा उसका उपचार किया गया।बताया कि गुलदार की उम्र 8 साल हैं और वह स्वस्थ है।बताया कि उसको जंगल में छोड़ने की कार्यवाही की जा रही है।