September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कोटाबाग पॉलिटेक्निक में हुआ खेलों का आयोजन।

कोटाबाग पॉलिटेक्निक में हुआ खेलों का आयोजन।

By on December 21, 2022 0 306 Views

कालाढूंगी। राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। प्रधानाचार्य बीपी सिंह द्वारा खेल का उद्घाटन करते हुए परेड की सलामी ली गई। प्रधानाचार्य सिंह ने कहा कि वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं मे अनुशासन और एकता की भावना विकसित होती है। छात्र छात्राएं मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं| यहां 100 मीटर महिला दौड़ प्रतियोगिता में कोमल प्रथम, ऊंची कूद पुरुष वर्ग में अभिषेक शर्मा प्रथम, ऊंची कूद महिला वर्ग में पूजा चमियाल प्रथम रही। 800 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में रमन सिंह प्रथम, 400 मीटर महिला दौड़ में लता शर्मा प्रथम रहे। जबकि वॉलीबॉल में आर्यभट्ट हाउस प्रथम, बैडमिंटन महिला वर्ग में पूजा चमियाल प्रथम, बैडमिंटन पुरुष वर्ग में मोहित बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में सागर जोशी प्रथम, महिला वर्ग में सिमरन प्रथम रही| इस अवसर पर आदर्श इंटर कॉलेज कोटाबाग के प्रधानाचार्य हरीश बिनवाल, प्रजापति पलड़िया, आशीष भारद्वाज, खेल अधिकारी विवेक कुमार, आभा महतोलिया, रेखा, राजेश कोहली, प्रीति आर्य, विमला, नरेश कुमार, मनोज कुमार, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे|
फोटो। खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते बीपी सिंह।