October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ‘सब बकवास है…’ दाऊद की हुई मौत? सोशल मीडिया के दावे पर शकील का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा ?

‘सब बकवास है…’ दाऊद की हुई मौत? सोशल मीडिया के दावे पर शकील का फूटा गुस्सा, जानिए क्या कहा ?

By on December 19, 2023 0 1383 Views

नई दिल्लीः अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत के दावों के बीच छोटा शकील ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण जारी किया है. छोटा शकील ने सोशल मीडिया पर चल रहे अलग-अलग दावों का खारिज करते हुए कहा कि दाऊद इब्राहिम की मौत की खबरें बकवास हैं. उसने कहा, ‘दाऊद के जन्मदिन पर अक्सर मौत की खबरें चलती रहती हैं. वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं.’ वहीं सूत्रों के मुताबिक भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने भी मौत की खबर का खंडन किया है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि कराची में एक अज्ञात शख्स ने दाऊद को जहर दे दिया है. उसके बाद उसकी हालत खराब हो गई है और इसके अस्पताल में भर्ती किया गया है. सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर यह खबर चल रही है. यहां तक कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यह ट्रेंड कर रहा है. मीडिया रिपोर्ट में भी इस बात का दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तो दाऊद इब्राहिम की मौत होने तक का भी दावा किया गया. हालांकि छोटा शकील का जवाब आने के बाद सभी दावे खारिज हो गए हैं. 65 वर्षीय भगोड़ा दुनिया भर की कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचते हुए कई सालों से कराची में रह रहा है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत के सबसे मोस्टवांटेड अपराधियों में से एक दाऊद इब्राहिम 1993 के मुंबई ब्लास्ट का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए. दाऊद के अस्पताल में भर्ती होने से जुड़ी परिस्थितियां रहस्यों से गहराई हुई हैं, क्योंकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि नहीं की है. अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने का कारण जहर हो सकता है.