Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • लाइव चैट में मगन थी माँ, जुड़वां बच्चे 10 वें माले से गिरकर हुए दुनिया से दूर-कलयुगी माँ बोली, मेरा नहीं कोई कसूर

लाइव चैट में मगन थी माँ, जुड़वां बच्चे 10 वें माले से गिरकर हुए दुनिया से दूर-कलयुगी माँ बोली, मेरा नहीं कोई कसूर

By on September 20, 2021 0 606 Views

न्यूज़ डेस्क: सोशल मीडिया की सनक इंसान की पर्सनल लाइफ को किस कदर बर्बाद कर सकती है, ये जानना है तो रोमानिया में हुए एक हादसे की कहानी हर माता-पिता को सुननी चाहिए. यहां Facebook पर व्यस्त एक महिला की पूरी दुनिया उजड़ गई और उसे इस बात की खबर भी नहीं हुई.

रोमानिया की रहने वाली ये महिला जिस वक्त फेसबुक पर Live Streaming करने में मस्त थी, उसी वक्त उसके जुड़वां बच्चे दूसरे कमरे में खेल रहे थे. मां Social Media पर लोगों से बात करती रही और 2 साल के मासूम 10वीं मंज़िल से सीधा नीचे गिर गए. हैरानी की बात ये है कि मां को इस बात की भनक तक नहीं लगी।

मां ने जिगर के टुकड़ों की चीख तक नहीं सुनी

The Sun में छपी खबर के मुताबिक ये खौफनाक हादसा रोमानिया के प्लॉइस्टी शहर में हुआ. यहां 2 साल के जुड़वां बच्चों की मां एंड्रिया वायलेट पेट्रीस) घर के अंदर Live Streaming में लगी हुई थी. इस दौरान उनके जुड़वां बच्चे मोइस क्रिस्टियन पेट्रीस और बीट्राइस-एरिका पेट्रीस खेलते हुए 10वीं मंजिल से नीचे आ गए है. जानकारी के मुताबिक एंड्रिया Facebook Live में इतनी मगन थीं कि बच्चों की चीख तक उनके कान में नहीं पड़ी. उससे भी ज्यादा दर्दनाक तो ये था कि एंड्रिया को इस बात का पता तब चला, जब पुलिस उनके घर पहुंची.