October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग पांडे ने बैलपड़ाव ग्रोथ सेंटर मैं बने सामान की बिक्री के संबंध मैं जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग पांडे ने बैलपड़ाव ग्रोथ सेंटर मैं बने सामान की बिक्री के संबंध मैं जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

By on May 17, 2022 0 350 Views

कालाढूंगी।कोटाबाग मंगलवार को कोटाबाग के सामाजिक कार्यकर्ता अनुराग पांडे ने नैनीताल जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल से मुलाकात की, अनुराग पांडे ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कोटाबाग ब्लॉक के बैलपड़ाव मैं बने ग्रोथ सेंटर मैं समूह की महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे हैंडीक्राफ्ट सामानों को मार्केटिंग ना मिलने की बात कही, उन्होंने नैनीताल जिले के सभी सरकारी संस्थानों में ग्रोथ सेंटर से सामान खरीदने की बात कही, ताकि समूह की महिलाओं को स्वरोजगार मैं मदद मिल सके, अनुराग पांडे ने कहा की महिलाओं को स्वरोजगार में मदद करने के लिए सभी सरकारी संस्थानों को मदद करने के लिए आगे आना पड़ेगा, जिलाधिकारी ने ज्ञापन का तत्काल संज्ञान लेते हुए सीडीओ नैनीताल को कार्रवाई करने के लिए कहा , जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में अनुराग पांडे के साथ सहकार भारती के प्रदेश संगठन प्रभारी अमरनाथ तिवारी व नवीन बिष्ट मौजूद रहे।