October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • केदारनाथ यात्रा के लिए नए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक बढ़ी…

केदारनाथ यात्रा के लिए नए ऑनलाइन व ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक बढ़ी…

By on June 16, 2023 0 426 Views

देहरादून: केदारनाथ यात्रा के लिए सरकार ने ऑनलाइन व ऑफलाइन नए पंजीकरण पर रोक 20 जून तक बढ़ा दी है। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। चारधाम यात्रा में अब तक 27 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। इसमें सबसे अधिक केदारनाथ में 9.30 लाख यात्रियों ने दर्शन किए हैं।केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सरकार ने पहले 16 जून तक ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण पर रोक लगाई थी। इसे बढ़ाकर अब 20 जून तक किया गया है।