October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • लैंसडाउन विधानसभा टिकट को लेकर कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने धीरेंद्र प्रताप को कल बातचीत के लिए बुलाया

लैंसडाउन विधानसभा टिकट को लेकर कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव ने धीरेंद्र प्रताप को कल बातचीत के लिए बुलाया

By on January 26, 2022 0 318 Views

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी और वरिष्ठ प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप को उत्तराखंड कांग्रेस के केंद्रीय प्रभारी देवेंद्र यादव ने लैंसडाउन विधानसभा में चुनाव टिकट को लेकर उठ रहे विवाद पर कल बातचीत के लिए बुलाया है।

धीरेंद्र प्रताप ने आज इस बातचीत का टेलीफोन पर खुलासा करते हुए कहा की उनकी तीन पीढ़ियों ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस को उत्तराखंड राज्य बनाने के बाद लगातार सब्जबाग करने में उन्होंने अपनी जवानी के सबसे अच्छे 22 साल लगाएं है।उन्होंने कहा उन्हें डॉ हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गोसाई से कोई नाराजगी नहीं है और वह उसे अपनी बेटी की तरह मानते हैं परंतु व्यक्तियों की कुर्बानियों के महत्व को किनारा नहीं किया जा सकता ।उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र के चुनाव लड़ने को उत्सुक 12 कांग्रेस उम्मीदवारों ने हाईकमान को यह कहा था उनमें से किसी एक को भी टिकट दे दे तो सभी उसकी मदद करेंगे परंतु खेत का विषय है कि ऐसा नहीं किया गया।
धीरेंद्र प्रताप ने आशा व्यक्त की कल श्री देवेंद्र यादव से बातचीत के सकारात्मक नतीजे निकलेंगे और लैंसडाउन की जनता की आकांक्षाओं का सम्मान किया जाएगा।