October 15, 2026
Breaking News

By on May 29, 2026 0 116 Views

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अंतर्गत वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बंजारी द्वितीय गेट के समीप प्रतिबंधित क्षेत्र में खनन कर रहे एक 10 टायरा डंपर को पकड़ लिया। यह कार्रवाई उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के निर्देशन में तथा वन क्षेत्राधिकारी रामनगर के नेतृत्व में की गई।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और विधिक कार्रवाई के लिए गुलजारपुर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर वन अभिरक्षा में ले लिया है। विभाग द्वारा मामले की जांच और अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस अभियान में डी.एन. सुनाल (वन क्षेत्राधिकारी), जगदीश पाण्डे (उपराजिक), प्रमोद कुमार पन्त (वन दरोगा), तेजपाल (वन आरक्षी), वाहन चालक आमिर, अजय रावत तथा विक्रम कुटलाकोटी (वाचर) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।