रामनगर में स्थित जन सेवा केंन्द्रो पर औचक निरीक्षण के दौरान 9 csc सेंटरों पर हुई कार्यवाही।
रामनगर। जिलाधिकारी महोदय के आदेशों के क्रम में रामनगर में स्थित जन सेवा केंन्द्रो का औचक निरीक्षण किया गया। एस डी एम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के टीम द्वारा किया गया। जिसमें घास मंडी में स्थित एक सीएससी सेंटर पर अनियमितता पाए जाने पर उनके रिकॉर्ड को कब्जे में लिया गया तथा निरस्त करने और समस्त डॉक्यूमेंट्स को कब्जे में लेकर कार्यवाही की गई है। तथा गूलरघटी में संचालित एक सीएससी सेंटर को अनियमिता के चलते सीज़ किया गया। कानिया में संचालित एक csc सेंटर जो कि सावलदे की लोकेशन आईडी का था उसे भी मौके पर अन्यत्र स्थान पर संचालित पाए जाने पर निरस्त करने की कार्यवाही की गई। इस निरीक्षण के दौरान 9 csc सेंटर पर कार्यवाही की गई है।

