October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • बड़ी खबरें
  • पुलिस जवानों को 4600 रुपये का ग्रेड पे देने की मांग को लेकर उनकी पत्नियां आज मुख्यमंत्री से मिली।

पुलिस जवानों को 4600 रुपये का ग्रेड पे देने की मांग को लेकर उनकी पत्नियां आज मुख्यमंत्री से मिली।

By on June 29, 2021 0 3570 Views

पुलिस जवानों को 4600 रुपये का ग्रेड पे देने की मांग को लेकर उनकी पत्नियां आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मिली।
रामनगर में भाजपा की बैठक में शामिल होने आये मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से चिंतन बैठक की समाप्ति के बाद पुलिस कांस्टेबलो की पत्नियों ने मुलाकात की।पुलिस कॉन्स्टेबलों के ग्रेड पे को कम करने से वह नाराज थी। उनका कहना था कि कोरोना काल में पुलिस जवानों ने फ्रंट लाइन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि पुलिस कॉन्स्टेबलो के 4600 रुपये के ग्रेड पे जो उनको पहले मिलता था। उसे जल्द  बहाल किया जाय।