September 12, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • VIDEO: युवक ने फंसा ली मुंह में खुरपी, देखिए डॉ. का LIVE ऑपरेशन, गोपालगंज का मामला

VIDEO: युवक ने फंसा ली मुंह में खुरपी, देखिए डॉ. का LIVE ऑपरेशन, गोपालगंज का मामला

By on December 5, 2022 0 213 Views

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज में एक युवक को लोहे की खुरपी लेकर शरारत करना इतना महंगा पड़ गया कि उसकी जान बचाने के लिए डॉक्टरों को ऑपरेशन करनी पड़ी. मुंह में लोहे की खुरपी डालने वाले इस युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरा मामला बिहार के गोपालगंज जिले का है. यहां एक युवक ने खेल खेल में अपने मुंह में खुरपी डाल ली. फिर क्या था खुरपी अंदर ही फंस गई. रविवार को इसका वीडियो सामने आया है. घटना नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले की है.

 

काम करने के दौरान मुंह में डाली खुरपी

बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक मोहल्ले के निवासी मिथिलेश कुमार है मानसिक रूप से विक्षिप्त है. शनिवार को युवक अपने घर के पास खुरपी लेकर काम कर रहा था. इसी दौरान युवक ने खुरपी को अपने मुंह में फंसा लिया और चिल्लाने लगा. आसपास के लोगों ने युवक के कारनामे को देख परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजनों ने युवक के मुंह से खुरपी को निकालने की कोशिश की, लेकिन जब नहीं निकली तो सब परेशान हो गए. देखते ही देखते व्यक्ति की हालत बिगड़ने लगी. आनन फानन में परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल में लेकर पहुंचे. वहां इमरजेंसी वार्ड के डॉक्टरों ने ओपीडी में डेंटल विभाग में रेफर कर दिया.

डॉ ने ऑपरेशन करके बचाई जान

परिजनों ने जैसे तैसे डॉ से बातचीत की और ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू की गई. विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ संदीप कुमार, ऑर्थो चिकित्सक डॉ अमर कुमार और डॉ फैज ने ऑपरेशन करकरे युवक की जान बचाई. युवक के मुंह से खुरपी निकालने के बाद उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. वहीं इलाज के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है. ये घटना हैरान करने वाली थी. वायरल वीडियो में देख सकते हैं डॉक्टर अस्पताल में कैसे युवक का ऑपरेशन कर रहे.