September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चकलुवा में बरसाती पानी से बहा फैक्ट्री का एक हिस्सा, हुआ भारी नुकसान

चकलुवा में बरसाती पानी से बहा फैक्ट्री का एक हिस्सा, हुआ भारी नुकसान

By on October 19, 2021 0 257 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन)भारी बारिश के कारण सभी छोटे बड़े नदी नालो में बरसात के पानी का बहाव आने से जहाँ रास्ते बंद हो रहे हैं वहीं दूसरी तरफ गांवो से लगे नदी नालों ने गाँव में किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया है। इसे साथ ही बरसात का पानी घरों में, दुकानों में और फेक्ट्रियों में भी घुस गया जिससे लोगों को बहुत आर्थिक नुकसान पहुंचा है।

यहाँ कालाढूँगी तहसील के चकलुवा में नाले के किनारे लगी व्हाइट ब्लॉक बनाने वाली कंपनी का एक प्लांट लगा हुआ है जिसमें नाले का बरसाती पानी घुस गया। जिससे प्लांट में काम करने वाले वर्करों को अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला गया। परंतु प्लांट में लगे मशीनों और उपकरणों को हानि पहुंची है। प्लांट के कर्मचारी उज्ज्वल तिवारी ने बताया कि बरसात के कारण प्लांट का पीछे का कुछ हिस्सा बरसात के पानी में बह गया है हालांकि राहत की बात ये रही कि इसमें किसी भी प्रकार से किसी भी कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई। तिवारी ने बताया कि प्लांट में रखा लाखों का कच्चा माल बरसाती नाले का पानी आने के कारण खराब हो गया जिससे कंपनी को का भारी नुकसान हुआ है।