October 30, 2026
Breaking News

उत्तराखंड के लाल ने महाराष्ट्र मे भी मचाया धमाल

By on February 1, 2022 0 277 Views

रामनगर ।उत्तराखंड का लाल सोमांश सिंह डंगवाल जिन्होंने आज रामनगर और उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश में अपनी पहचान डांस दीवाने सीजन 3 से बनाई है, जिन्हें सभी बॉलीवुड एक्टर स्वेग बॉय और उत्तराखंड के शेर के नाम से जानते हैं, आप बहुत अच्छी शायरी भी बोलते हैं, आपकी इन्हीं सभी खूबियों के कारण, महाराष्ट्र सरकार द्वारा आपको जूनियर लिटिल चेम की उपाधि से नवाजा गया व पुरस्कृत किया गया, हम आपको बताते चलें महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम (सुरक्षा ) जो कि एक चैरिटी प्रोग्राम था, आपको कार्यक्रम में एक नन्हे कलाकार के स्वरूप में बुलाया गया, कार्यक्रम की रूपरेखा हेल्थ एंड एजुकेशन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा बनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि मिस्टर असलम शेख कैबिनेट मिनिस्टर महाराष्ट्र सरकार द्वारा आप को पुरस्कृत किया गया, कार्यक्रम के आयोजक मिस्टर विनय के सिंह जो कि इस संस्था के प्रेसिडेंट है के द्वारा आपको कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया. आपको मिले इस पुरस्कार और सम्मान से आप ही नहीं अपितु आपका पूरा परिवार व पूरा उत्तराखंड अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है, खबर प्राप्त होने पर आपके पिता सभासद नगर पालिका रामनगर भुवन सिंह डंगवाल व आपकी माता कंचन डंगवाल को सभी लोगों द्वारा बधाइयां प्रेषित की जा रही है. आपके द्वारा उत्तराखंड का नाम इस तरह से पूरी बॉलीवुड में होने हेतु हम सभी आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.