October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी बोले- खेलों का हब बन रहा टिहरी, झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी

सीएम धामी बोले- खेलों का हब बन रहा टिहरी, झील में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी

By on February 13, 2025 0 317 Views

टिहरी: 38 वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी बांध की झील में कयाकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताओं का आयोजन हो रहा है। इससे पहले यहां रोइंग प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। सीएम धामी ने कहा कि आज से जल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई है। यहां जल क्रीड़ा, पर्यटन, अन्य खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। इस राष्ट्रीय खेल के आयोजन के बाद हमारा टिहरी क्षेत्र हब बनकर उभरा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी होंगी। हमारा प्रयास है कि यहां पूरे साल प्रतियोगिताएं होती रहें, ताकि हमारे आसपास के क्षेत्रों में समृद्धि आए और साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा हों।