Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • खुशखबरी ,अगले हफ्ते से शुरू हो रहे पुलिस भर्ती के आवेदन.

खुशखबरी ,अगले हफ्ते से शुरू हो रहे पुलिस भर्ती के आवेदन.

By on October 11, 2021 0 318 Views

बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है, दरअसल उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल की बहुप्रतीक्षित भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो सकती है, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग रिक्त 1521 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है,

आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछली पुलिस भर्ती 2016 में हुई थी बेरोजगार युवा मौजूदा राज्य सरकार से पुलिस भर्ती की मांग कर रही थी बड़ी संख्या में युवा भर्ती का इंतजार कर रहे थे जिसके बाद कैबिनेट में नियमावली में संशोधन के बाद सरकार ने भर्ती को मंजूरी दे दी ऐसे में अब अगले हफ्ते से आवेदन शुरू हो जाएंगेइसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में ही रिक्त 1521 पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेज चुका है, पहली बार आयोग को पुलिस भर्ती की जिम्मेदारी दी गई है