October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • डीआईजी के निर्देश पर हटाए गए चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी। जाम में फंसे कुमाऊं कमिश्नर और डीआइजी कुमाऊं, चौकी इंचार्ज को हटाने के दिए निर्देश

डीआईजी के निर्देश पर हटाए गए चौकी इंचार्ज ट्रांसपोर्ट नगर हल्द्वानी। जाम में फंसे कुमाऊं कमिश्नर और डीआइजी कुमाऊं, चौकी इंचार्ज को हटाने के दिए निर्देश

By on December 8, 2022 0 185 Views

हल्द्वानी शहर में लग रहे जाम को लेकर लगातार डीआईजी लगातार मातहतों को निर्देशित करते रहे हैं, उनका मकसद लोगों को सुगम यातायात मुहैया कराना है। लेकिन कई चौकी इंचार्ज इसका अनुपालन नहीं कर रहे हैं। इसी तरह की एक लापरवाही गुरुवार 8-12-2022 को देखने को मिली। अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत व डीआईजी कुमाऊं डा. नीलेश आनंद भरणे हल्द्वानी से रुद्रपुर को रवाना हुए थे। इसकी जानकारी जिला नियंत्रण कक्ष को थी। दोनों अधिकारी जैसे ही आज ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंचे तो काफी देर तक उन्हें जाम का सामना करना पड़ा। दोनों अधिकारियों ने इस पर गहरी नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि अधिकारी हो या पब्लिक कोई जाम में नहीं फंसना चाहिए। इस तरह की जाम की सूचना पूर्व में भी डीआईजी के पास पहुंची थी। गुरुवार को उन्होंने इस मामले में सख्त रुख दिखाया और नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट को निर्देश दिए कि चौकी इंचार्ज को यहां से हटाया जाए। एसएसपी ने उन्हें चौकी से हटा दिया है। डीआईजी ने कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।