October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • सेना के जवान के खिलाफ अपने ही सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज, दो कर्नल और 2 मेजर रैंक के अधिकारी नामजद…

सेना के जवान के खिलाफ अपने ही सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज, दो कर्नल और 2 मेजर रैंक के अधिकारी नामजद…

By on March 19, 2022 0 330 Views

जोधपुरः सेना के एक जवान के खिलाफ अपने सहकर्मी की पत्नी से बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार अधिकारियों को कथित तौर पर दंपति को धमकाने और मामले को रफा दफा कराने के आरोप में प्राथमिकी में नामजद किया गया है। पीड़िता ने यह आरोप भी लगाया कि अधिकारियों द्वारा भेजी गई सैन्य पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें परेशान किया और आरोपी को बचाने के मकसद से उन्हें गलत बयान देने के लिए मजबूर किया। कथित घटना के दो दिन बाद पीड़िता और उसके पति ने आरोपी और चार अधिकारियों के खिलाफ यहां रतनाडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

इनमें से दो कर्नल और दो मेजर रैंक के अधिकारी हैं। सेना ने कहा कि सैन्य अधिकारियों ने आंतरिक जांच शुरू कर दी है और रतनाडा पुलिस को जांच में सहयोग का आश्वासन भी दिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति सैनिक है और वह अपने पति के साथ छावनी क्षेत्र में रहती है। थाना प्रभारी भरत रावत ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, “14 मार्च की शाम, जब वह नहा रही थी तो एक सूबेदार उसके घर आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो आसपास मौजूद उसका पति उसे बचाने आया। दोनों ने सूबेदार को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग गया।”

रावत के अनुसार, शिकायत में आगे कहा गया है कि दंपती ने तुरंत सैन्य अधिकारियों को सूचित किया, जिन्होंने उन्हें न केवल इस मुद्दे को उठाने के प्रति हतोत्साहित किया, बल्कि चुप रहने के लिए भी मजबूर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने उसे और उसके पति को अपने घर में कैद रखने की पूरी कोशिश की, ताकि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग न की जाए। रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल अमिताभ शर्मा ने कहा, ”भारतीय सेना ने इस मामले का संज्ञान लिया है जिसमें जोधपुर सैन्य स्टेशन में रहने वाले एक सेवारत सैनिक की पत्नी ने एक अन्य सेवारत सैनिक और दूसरे कर्मियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।”