September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • चलती बस से कंडक्टर ने यात्री को फेंका, यात्री की हुई मौत

चलती बस से कंडक्टर ने यात्री को फेंका, यात्री की हुई मौत

By on August 4, 2021 0 654 Views

मुजफ्फरपुर। टिकट किराए को लेकर यात्री और कंडक्टर मे विवाद हो गया। किराया विवाद में चलती बस से कंडक्टर ने यात्री को फेंक दिया। उसी बस के चक्के के नीचे आ जाने से यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। बस पटना से सीतामढ़ी जा रही थी। मृतक की पहचान सिंघचौरी गांव के महाराज दास के रूप में हुई है। घटना के बाद चालक, खलासी व कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।ओपी प्रभारी राम विनय कुमार ने बताया कि बस पटना से सीतामढ़ी जा रही थी। बस में घटना हुई है। किराया विवाद को लेकर बस से नीचे फेंकने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। परिजन से आवेदन मिलने के बाद मामले में एफआईआर होगी। सीतामढ़ी के करीब एक दर्जन मजदूर वाराणसी से मजदूरी कर लौट रहे थे। उसी में से एक की मौत हुई है।