November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अजय टम्टा ने CM धामी से उत्तराखंड सदन में की मुलाकात, नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई

अजय टम्टा ने CM धामी से उत्तराखंड सदन में की मुलाकात, नई जिम्मेदारी के लिए दी बधाई

By on June 10, 2024 0 562 Views

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राज्य मंत्री अजय टम्टा ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश की समस्त जनता की ओर से नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

पुष्कर सिंह धामी ने एक्स पर तस्वीरें शेयर कर लिखा कि अजय जी सदैव प्रदेश के विकास के लिए प्रयासरत रहे हैं और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनका प्रशासनिक अनुभव व जनसेवा के प्रति समर्पण राज्य के विकास में सहायक सिद्ध होगा।

बता दें कि उत्तराखंड के अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ लोकसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित अजय टम्टा ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गठित तीसरे मंत्रिमंडल (कैबिनेट) में दोबारा राज्यमंत्री पद की शपथ ली।