October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हरिद्वार दौरे पर बोले हरदा, आजकल भाजपा हो गई है राहुल फोबिया से ग्रस्त

हरिद्वार दौरे पर बोले हरदा, आजकल भाजपा हो गई है राहुल फोबिया से ग्रस्त

By on September 15, 2024 0 574 Views

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आज हरिद्वार दौरे पर रहे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता करते हुए बीजेपी पर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आजकल भारतीय जनता पार्टी राहुल फोबिया से ग्रस्त हो गई।

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर चीन की तारीफ करने का बेबुनियाद आरोप लगाया गया है जबकि ऐसा कहीं नहीं कहा गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा ही आरक्षण को लेकर भी कहा गया। ये सब कांग्रेस को झूठ का प्रचार करते हुए कांग्रेस को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने की साज़िश है। उन्होंने कहा कि आजकल भाजपा राहुल फोबिया से ग्रस्त हो गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं। निंदनीय बात ये है कि महिला अपराधों में आधे से अधिक मामलों में भाजपा से जु़ड़े लोग ही आरोपी हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की बालाजी ज्वैलर्स लूट में बदमाश मेहमान की तरह आए और लूटपाट कर निकल गए।

उन्होंने कहा कि अगर एक हफ्ते के भीतर इस लूट के आरोपी नहीं पकड़े गए तो मामले को लेकर दून में आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर अब निकाय चुनाव कराने में सरकार ने देर कराई तो वो इसका विरोध करते हुए पदयात्राएं निकालेंगे। हरिद्वार से फिर चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो हरिद्वार में एक कार्यकर्ता के रूप में सदैव सक्रिय रहेंगे