October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • रामनगर में पर्यटको ने एक जिप्सी ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है।

रामनगर में पर्यटको ने एक जिप्सी ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है।

By on March 2, 2022 0 225 Views

रामनगर।ग्राम ढेला में टस्कर ट्रेल रिसोर्ट के पास हरियाणा के पर्यटकों ने जिप्सी चालक के साथ मारपीट कर दी।मंगलवार की सुबह हरियाणा के कुछ पर्यटक अज़ीम की जिप्सी में बैठकर भण्डारपानी घूमने गए थे। भण्डारपानी से घूम कर आये पर्यटकों ने जिप्सी ड्राइवर अज़ीम के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की और चाकू से हमला कर घायल कर दिया।जिप्सी चालक अजीम ने पर्यटकों को जंगल मे उतरने से मना कर दिया था और वह लोग जिप्सी में हुड़दंग मचा रहे थें।इसी बात को लेकर विवाद हो गया।घायल जिप्सी चालक का सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि जिप्सी चालक अज़ीम के साथ कुछ हरियाणा के प्रयटकों द्वारा मारपीट की गई थीं।अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।मामले की जांच की जा रही है।