October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 16 अगस्त से खुलेंगे दूसरे चरण में स्कूल , छठी से आठवीं तक के स्कूल।

16 अगस्त से खुलेंगे दूसरे चरण में स्कूल , छठी से आठवीं तक के स्कूल।

By on August 14, 2021 0 447 Views

16 अगस्त से खुलने जा रहे 4100 जूनियर हाईस्कूलों में सेनेटाइजर, मास्क आदि सरकार मुहैया कराएगी । इन स्कूलों की भोजनमाताओं के लिए एप्रेन, हेड कवर और दस्ताने भी दिए जाएंगे। छठी से आठवीं स्तर के 5234 स्कूलों में से 4156 के लिए सरकार ने विशेष कोविड बजट जारी किया ।

एसपीडी बंशीधर तिवारी ने इसके आदेश किए। राज्य में 16 से 25 छात्र संख्या के स्कूल 961 हैं। जबकि 26 से 50 छात्र संख्या वाले 1076 स्कूल, 100 से 200 तक छात्र संख्या वाले 429 स्कूल और 201 से ज्यादा छात्र वाले 141 स्कूल हैं । इन स्कूलों को छात्र संख्या के अनुसार 400 से एक हजार रुपये की विशेष ग्रांट दी गई है।

एसपीडी ने बताया कि प्रथम चरण में दो अगस्त से नवीं से 12 वीं तक के स्कूल खोल दिए गए थे। अब दूसरे चरण में बाकी जूनियर स्कूलों को खोलना जा रहा है। कोविड संक्रमण को देखते हुए विभाग पहले ही एसओपी जारी कर चुका है।