October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री मिश्रा पहुंचे धाम, बाबा का रुद्राभिषेक कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री मिश्रा पहुंचे धाम, बाबा का रुद्राभिषेक कर निर्माण कार्यों का लिया जायजा

By on October 21, 2023 0 856 Views

रुद्रप्रयाग: प्रमुख सचिव प्रधानमंत्री भारत सरकार पीके मिश्रा एक दिवसीय केदारनाथ भ्रमण पर पहुंचे हैं। वायु सेना के हेलिकॉप्टर से उन्होंने वीआईपी हेलीपैड पर लैंडिंग की। जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार और  पुलिस अधीक्षक विशाखा ने उनका स्वागत किया।

हेलीपैड से उतरते ही उन्होंने केदारनाथ क्षेत्र की जानकारी लेना शुरू किया। मंदिर के समीप तीर्थ पुरोहित समाज ने परंपरागत मंत्रोच्चारण एवं रुद्राक्ष की माला पहना कर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने मंदिर में प्रवेश कर बाबा केदारनाथ का रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर समस्त विश्व एवं जन कल्याण की कामना की।