October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • पाकिस्तान से भारत लौटी ‘अंजू उर्फ फातिमा’, बताई घर वापसी की वजह, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ

पाकिस्तान से भारत लौटी ‘अंजू उर्फ फातिमा’, बताई घर वापसी की वजह, खुफिया एजेंसियों ने की पूछताछ

By on November 30, 2023 0 1025 Views

नई दिल्ली: पहले भारत से पाकिस्तान पहुंची. फिर शादीशुदा होने के बावजूद पाकिस्तानी युवक से राजस्थान की अंजू (Anju) ने निकाह कर लिया. अब 4 महीने बाद अंजू हिंदुस्तान लौट आई हैं. वो बुधवार को वाघा बॉर्डर पहुंचीं. साथ में पाकि55स्तानी शौहर नसरुल्लाह (Nasrullah) भी था. लेकिन वाघा बॉर्डर से अंजू को पहले आईबी और पंजाब पुलिस अपने साथ लेकर गई. वहां उनसे पूछताछ की गई. अंजू ने उन्हें भारत वापसी की वजह बताई. फिर अमृतसर से अंजू अब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचीं हैं.

यहां से वो अपने पिता के घर यानि मध्य प्रदेश के ग्वालियर जाएंगी. दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही अंजू ने कहा कि मैं सभी सवालों के जवाब दूंगी. लेकिन अभी नहीं. लेकिन अंजू ने आईबी और पंजाब पुलिस को घर वापसी की वजह बता दी है. बताया कि वो यहां अपने पहले पति अरविंद से तलाक लेंगी. साथ ही बच्चों को भी पाकिस्तान ले जाने की कोशिश करेंगी.

फिलहाल अंजू दिल्ली में हैं. यहां से वह ग्वालियर के लिए रवाना होंगी. भारत पहुंचते ही अंजू ने मीडिया के सामने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की. कहा कि वहां की मेहमाननवाजी बहुत अच्छी रही. भारत लौटकर भी काफी खुश हूं. इसके अलावा अंजू ने इसका कोई जवाब नहीं दिया कि वो कब तक भारत में रहेंगी.

बता दें, बीते दिन एक पाकिस्तानी यूट्यूबर को दिए इंटरव्यू में नसरुल्लाह ने बताया था कि अंजू अपने बच्चों की खातिर ही भारत लौट रही हैं. जबकि, अक्टूबर में अंजू ने भी खुद कहा था कि उन्हें अपने बच्चों की बहुत याद आती है. वो उनके लिए भारत लौटेंगी और भारतीय पति अरविंद के झूठ का पर्दाफाश करेंगी. अंजू का कहना था कि अरविंद ने उन्हें लेकर कई झूठ कहे हैं, जिनके बारे में वो पुलिस को बताएंगी. इसी के साथ अंजू ने कहा था कि वो भारत में अपने बच्चों के सारे सवालों के जवाब देंगी. अगर वो उनके साथ पाकिस्तान चलना चाहेंगे तो वो उन्हें साथ ले जाएंगी. लेकिन अगर वो भारत में ही रहना चाहेंगे तो वो उन्हें फोर्स नहीं करेंगी.

पूछताछ में क्या बोली अंजू?

अब जब जब अंजू भारत लौट आई हैं तो पंजाब पुलिस और आईबी ने पहले उनसे काफी लंबी पूछताछ की. बातचीत के दौरान उसने खुलासा किया कि वह 21 जुलाई 2023 को पाकिस्तान गई थीं. बताया कि वहां नसरुल्लाह से उन्होंने निकाह कर लिया. लेकिन शादी से संबंधित कोई भी दस्तावेज अंजू पुलिस को दिखा नहीं पाईं. इसी के साथ अंजू ने पाकिस्तानी रक्षाकर्मियों के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया. अंत में उन्होंने कहा कि वह अपने भारतीय पति से तलाक लेने के बाद अपने बच्चों को पाक ले जाने की कोशिश करेंगी.

उधर इस बारे में जब अंजू के पति अरविंद से जब बात करने की कोशिश की गई वो वह उनका नाम सुनते ही भड़क गए. उन्होंने दो टूक कहा कि मुझे उसके बारे में कुछ नहीं पता. बकौल अरविंद- ‘मुझे क्या मालूम वो भारत आई है या नहीं आई.’ बता दें कि अंजू राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद और दो बच्चों के साथ रहती थी. वह टूरिस्ट वीजा पर पाकिस्तान घूमने गई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले नसरुल्लाह से मिलने पहुंच गई है.

क्या परिवार अपनाएगा अंजू को?

इसके बाद यह खबर एक सनसनी बनकर पूरे देश में फैल गई. अंजू तब से बस झूठ पर झूठ ही कहती आ रही थीं. पहले उन्होंने कहा कि वो बस घूमने के लिए पाकिस्तान आई हैं. लेकिन कुछ दिन बाद ही उन्होंने पाकिस्तानी प्रेमी नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और धर्म बदलकर अंजू से फातिमा बन गईं. अंजू के घर वालों और बच्चों को जब यह खबर पता चली तो उन्होंने कहा कि उन लोगों का अब अंजू से कोई वास्ता नहीं है. उधर, पाकिस्तान में रहने के दौरान भी अंजू ने कई ऐसे वीडियो डाले थे जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने बच्चों को बहुत मिस करती हैं. खैर अब देखना ये होगा कि क्या अंजू के घर वाले उन्हें स्वीकार करेंगे या नहीं.