November 1, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • ‘मोदी घबराए हुए लगते हैं, कुछ दिनों में स्टेज पर आंसू ना निकल आएं…’, कर्नाटक में बोले राहुल गांधी: Video

‘मोदी घबराए हुए लगते हैं, कुछ दिनों में स्टेज पर आंसू ना निकल आएं…’, कर्नाटक में बोले राहुल गांधी: Video

By on April 27, 2024 0 623 Views

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को देशभर में वोटिंग हो रही है. इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

राहुल ने कर्नाटक के बीजापुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन दिनों पीएम मोदी अपने भाषणों में बहुत घबराए हुए लगते हैं. शायद अगले कुछ दिनों में स्टेजपर ही उनके आंसू निकल आएं.

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी चौबीसों घंटे आपका ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं. किसी दिन वह पाकिस्तान और चीन की बातें करेंगे. किसी दिन वह आपको थाली बजाने को कहेंगे और मोबाइल की फ्लैश लाइट ऑन करने को कहेंगे.

 

मोदी जी ने 20-25 लोगों को बनाया अरबपति

इस दौरान राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने बीते दस साल में सिर्फ गरीबों से पैसा छीना है. उन्होंने देश के 22 लोगों को उतना धन दे दिया, जितना देश के 70 करोड़ लोगों के पास है. हिंदुस्तान में एक फीसदी ऐसे लोग हैं, जो 40 फीसदी धन कंट्रोल करते हैं. इसलिए कांग्रेस पार्टी बेरोजगारी और महंगाई मिटाकर आपको भागीदारी देगी. जितना पैसा नरेंद्र मोदी जी ने अरबपतियों को दिया है, उतना पैसा हम हिंदुस्तान के गरीबों को देंगे.

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने पिछले 10 साल में 20-25 लोगों को अरबपति बनाया है. उन्होंने एयरपोर्ट-पोर्ट, बिजली, खदान, सोलर-विंड पावर, डिफेंस सेक्टर. सब कुछ अडानी और उनके जैसे अरबपतियों को सौंप दिया है. लेकिन गरीबों को कुछ नहीं दिया. कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ने जो भी गारंटियां दी थीं. उसे पूरा कर दिखाया है. आपकी तालियां इस बात का सबूत हैं.

बेंगलुरु में भिड़े बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के अनेकल में मतदान केंद्र के बाहर हंगामा हो गया. यहां कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. हालांकि, घटना के बाद थोड़ी ही देर में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई. बताया जा रहा है कि कुछ कार्यकर्ता यहां बूथ के बाहर वोट मांगने पहुंच गए थे. जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए.

लोकसभा चुनाव में 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत शुक्रवार को वोट डाले जा रहे हैं. 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग जारी है. दोपहर एक बजे तक लगभग 40 फीसदी मतदान हो चुका है.