October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • युवक कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

युवक कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

By on July 22, 2021 0 302 Views

आज युवक कांग्रेस द्वारा नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस रामनगर कमल तिवारी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया ।मोदी सरकार द्वारा
जो 2 सेवारत कैबिनेट मंत्रियों, 40 पत्रकारों, विपक्ष के कुछ नेताओं और भारत में अन्य प्रमुख हस्तियों सहित 300 भारतीयों की जासूसी की गई, जैसा कि पेरिस स्थित NGO Forbidden Stories और Amnesty International द्वारा PEGASUS SPYWARE का उपयोग करके रिपोर्ट किया गया था।
राष्ट्र-विरोधी मोदी सरकार ने जासूसी के नाम पर संवेदनशील डेटा किसी देश को मामूली राजनीतिक लाभ के लिए सौंप दिया। प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस तनुज दुर्गापाल ने कहा कि मौजूदा सरकार ने भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकार का हनन करा है और यह सरकार विदेशी आकाओं के हाथों की कठपुतली है। इस दौरान पूर्व प्रधान ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल पितांबर भाई, युवा कार्यकर्ता वेद पुरोहित, सेवा दल नगर अध्यक्ष अनुभव बिष्ट ,प्रदेश सचिव सेवादल कुलदीप शर्मा ,जिला अध्यक्ष सेवादल अनुज दुर्गापाल ,प्रदेश संयोजक राहुल नेगी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष संजय बिष्ट,नीरज तिवारी महासचिव युवा कांग्रेस रामनगर, प्रदेश सचिव एडवोकेट फैज उल हक, टेंपो यूनियन अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कुरैशी ,प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस अभिमन्यु डंगवाल, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष महबूब आलम ,दीपक भट्ट,प्रिंस वालिया,क्यारी ग्राम प्रधान नवीन सती ,रज्जी भाई ,युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम, हाशिम भाई ,जावेद ,राजा सलीम भाई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।