October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • ग्रामीण क्षेत्रों में स्टोन क्रेशरों का लगने को लेकर विरोध

ग्रामीण क्षेत्रों में स्टोन क्रेशरों का लगने को लेकर विरोध

By on December 7, 2021 0 238 Views

रामनगर।रामनगर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्टोन क्रेशर लगने को लेकर कई जगह शासन ने स्वीकृति दी है। वहीं अब जगह-जगह ग्रामीण क्षेत्रों में स्टोन क्रेशरों का लगने को लेकर विरोध देखा जा रहा है। रामनगर के जस्सागांजा और ग्राम उदयपुरी बंदोबस्ती के बाद ग्राम करेलपुरी के ग्रामीणों और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्टोनक्रेशरों/ स्क्रीनिंग प्लांटों का निर्माण रोकने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन एसडीएम को दिया।कहा कि जो की आबादी के बीचो-बीच है।वहां पर बरसाती पानी का बहाव भी होता है, जिससे कृषि और भवन जल मग्न हो जाएगा ग्रामीणों ने कहां कि कृषि जो कि ग्राम वासियों की जीविका का एकमात्र साधन है।स्टोन क्रेशर के निर्माण से स्टोन क्रेसर के संचालित होने से कृषि भी पूर्ण रूप से नष्ट हो जाएगी।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों और राजस्व कर्मचारियों की मिलीभगत से इसका निर्माण कार्य किया जा रहा है जो पूर्ण रूप से अवैध है। उन्होंने कहा कि अगर इसका निर्माण कार्य किया तो आने वाले विधानसभा चुनाव में पूरे ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे। बताया कि ग्रामीण भय के माहौल में है।इस दौरान एनएसयूआई के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष सुमित लोहनी छात्रसंघ अध्यक्ष अमित पाल सिंह रावत परमजीत सिंह सुरजीत सिंह गुरमीत कौर चरणजीत कौर भगवती देवी त्रिलोक सिंह बसंती देवी जगतार सिंह राजू सिंह आदि मौजूद रहे।