- Home
- उत्तराखण्ड
- पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर एकता का संदेश दिया।
पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर एकता का संदेश दिया।
कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नगर में रैली निकालकर एकता का संदेश दिया। रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप मनाई गई। कालाढुंगी थाना अध्य्क्ष नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में थाने से एक रैली का आयोजन किया गया रैली पूरे नगर में घूमती हुई नैनीताल तिराहे पर पहुच कर रैली का समापन हुआ।इस दौरान पुलिस कर्मी एकता का संदेश सिलोगन लिखी तख्तियां लेकर रैली में चल रहे है।रैली से पूर्व थाने में थाना अध्य्क्ष के नेतृत्व में एकता की शपथ भी ली गई।वही विभिन्न जगहों में समाजसेवियों द्वारा विचार गोष्टी आयोजित की गई।। वहीं कालाढूंगी थाना में जवानों ने परेड और सलामी देकर जयंती मनाई। पुलिस के जबानों के द्वारा पूरे नगर में रैली निकाली उसके बाद थाना परिसर में पुलिस कर्मियों की ओर से कार्यक्रम किया गया।
थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। थाना परिसर में थाना अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर ईमानदारी से अपने कार्य को किए जाने की शपथ दिलाई ।इस दौरान एस, आई,रमेश पन्त,मेहनाज अंसारी,मेहश जोशी,मनोहर राम पांगती,रमेश,मेहश राम,वही सिपाही मेहबूब अली,किशोर चन्द्र,मंगल सिंह,राजेश कुमार,अतीक अहमद,आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

