October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • हेलीकॉप्टर की सड़क में इमरजेंसी लैंडिंग मामले की होगी जांच!, महाराज ने की पायलट की तारीफ

हेलीकॉप्टर की सड़क में इमरजेंसी लैंडिंग मामले की होगी जांच!, महाराज ने की पायलट की तारीफ

By on June 7, 2025 0 248 Views

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने रुद्रप्रयाग के बडासू क्षेत्र में शनिवार को हेलीकॉप्टर की सड़क को लेकर जांच की बात कही है. इसके साथ ही मंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर के पायलट की भी तारीफ की है.

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जिस तरह से पायलट ने समय रहते खामी को भांप लिया और नज़दीक में खाली सड़क देखकर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई उसको देखकर लगता है कि अगर पायलट सड़क पर हेलीकॉप्टर नहीं उतारता तो यह दुर्घटना बड़ी हो सकती थी.

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि बद्री-केदार की कृपा से हेलीकॉप्टर में सवार सभी पांचों यात्री सुरक्षित हैं, जबकि पायलट घायल है. मंत्री ने कहा फिलहाल इस घटना का हेली शटल सेवा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.

हेलीकॉप्टर इमरजेंसी लैंडिंग पर क्या बोले सतपाल महाराज ?

मैं हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों और पायलट के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. लेकिन इस आपातकालीन लैंडिंग की वजह क्या रही इस बात की सरकार जांच अवश्य करेगी.