November 2, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • उत्तराखंड: सचिव शैलेष बगोली ने दिये आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

उत्तराखंड: सचिव शैलेष बगोली ने दिये आपदा से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश

By on September 18, 2025 0 125 Views

देहरादून : सचिव पेयजल एवं स्वच्छता विभाग शैलेश बगोली ने विभागीय अधिकारियों के साथ बीजापुर, बांदल, केसरवाला, पुरकुल एवं शहंशाही हैड तथा इनसे जुड़ी क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों का निरीक्षण किया और पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

ज्ञात हो कि 16 सितम्बर को आई आपदा से इन स्रोतों की आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके चलते डी.एल. रोड, करनपुर, कालीदास रोड, न्यू कैंट रोड, राजपुर, चुक्खूवाला, लोअर रायपुर, किदूवाला, पुरकुल गांव, सलोनी गांव, जाखन, विजयनगर, ढाकपट्टी आदि क्षेत्रों की लगभग 2.35 लाख की आबादी प्रभावित हुई है।

सचिव ने निर्देश दिए कि बीजापुर, बांदल एवं केसरवाला हैड से आपूर्ति व्यवस्था 17 सितम्बर की सांय तक अस्थायी रूप से शुरू कर दी जाए। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि 18 सितम्बर की प्रातः तक लगभग 1.35 लाख लोगों को पेयजल आपूर्ति मिल जाएगी, जबकि शेष स्रोतों का कार्य 18 सितम्बर की सांय तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके बाद 19 सितम्बर की प्रातः तक शेष 1 लाख लोगों को भी जलापूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। पेयजल से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए विभागीय कंट्रोल रूम नंबर 18001804100 एवं हेल्पलाइन 1916 जारी किए गए हैं।