
वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस डे हर्षोल्लास से मना।
कालाढूंगी। ज्ञान प्रकाश इंटर कॉलेज धमोला में विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका उद्घाटन फादर जॉन बॉस्को, फादर अशोक, प्रबंधक फादर शेखर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं योग प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान फादर जॉन बॉस्को ने अपने वक्तव्य में बच्चों से आवाह्न किया कि हम सभी को मिल जुल कर रहना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इस दौरान कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संपूर्ण भारत की झलक दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान हर केवल कंबोज, चंद्र प्रकाश बुधलाकोटी, मदन बधानी, रोहित पहाड़ी, प्रभारी प्रधानाचार्य सुखराम चंद, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, भुवन बिष्ट, मनमोहन बसेड़ा, अनिल रावत, कमल कांत जोशी, एरिक पीटर फ्रांसीस मसीह, रीना कंबोज, रेनू बिष्ट, पूजा बिष्ट, दीपिका बधानी, अभिलाषा, सिस्टर गोरेटी, सिस्टर रेजिना, नीमा बुधलाकोटी, किरन गंगोला, करिश्मा, मरीना, निशा, लीलाधर सती आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हेड बॉय प्रियांशु बिष्ट व सुप्रीत कंबोज के द्वारा किया गया।
बॉक्स।
क्रिसमस महोत्सव की धूम।
कालाढूंगी। सेंट एड्रियन चर्च धमोला में किसमस महोत्सव धूम धाम के साथ मनाया गया। चर्च के पल्ली पुरोहित फादर अशोक एवं ग्राम वासियों द्वारा यह आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम रेखा कोहली एवं विभिष्ट अतिथि निदेशक सुचेतना समाज सेवा काठगोदाम फादर डेरिक पिटों, निदेशक सुचेतना समा काठगोदाम, मदन लाल, नगर पालिका अध्यक्ष बाजपुर गुरजीत सिंह गित्ते, थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, ग्राम प्रधान आदि आदि का आयोजक फादर अशोक ने स्वागत किया।