September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नशे से दूर रहने की दी नसीहत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

नशे से दूर रहने की दी नसीहत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

By on October 8, 2021 0 269 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन)राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे पैन अवेयरनेस के तहत पीएलवी खष्टी बल्लभ जोशी ने छात्रों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में अवगत कराते हुए किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की नसीहत दी। इसअवसर पर राजकीय पॉलिटेक्निक कोटाबाग के प्रधानाचार्य बीपी सिंह व पीएलवी खष्टी बल्लभ जोशी, कोटाबाग चौकी प्रभारी महेंद्र राज सिंह ने बताया नशे की लत जिंदगी को बर्बाद कर देती है। नशेड़ी व्यक्ति का समाज में भी कोई महत्व नहीं रहता। इस दौरान पॉलिटेक्निक से विभागाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी राजेश कोहली, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।।