November 6, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग की टीम मजबूत की, 27 प्रदेश महासचिव घोषित

विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया विभाग की टीम मजबूत की, 27 प्रदेश महासचिव घोषित

By on November 6, 2026 0 5 Views

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच उत्तराखंड कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया विभाग का विस्तार किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभाग के 27 प्रदेश महासचिवों की घोषणा की है। सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर नई टीम गठित की गई है।

थापर ने कहा कि नवनियुक्त महासचिव आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनावी अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे। सभी पदाधिकारी पार्टी की रीति-नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचाएंगे।

घोषित सूची के अनुसार, देहरादून से चरणजीत कौशल, अनिल नेगी, दीपक गुप्ता और बृजभूषण को प्रदेश महासचिव बनाया गया है। ऊधम सिंह नगर से ओंकार सिंह, भुवन अवस्थी, सूरज, रवि पपने और हर्षवर्धन पवार को जिम्मेदारी मिली है।

नैनीताल से राजकुमार, प्रकाश जोशी, घनश्याम, महेंद्र और विनोद को महासचिव नियुक्त किया गया है। चमोली से विजय हिंदवाल और सतीश चंद, पौड़ी से भास्कर बहुगुणा और नीरज बहुगुणा तथा हरिद्वार से उदित और पंकज सोनकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा टिहरी से दिनेश सकलानी, रुद्रप्रयाग से अंकुर, अल्मोड़ा से सतीश, पिथौरागढ़ से जगदीश कुमार, बागेश्वर से जितेंद्र मेहता, चंपावत से भुवन चौबे और उत्तरकाशी से आनंद बुटोला को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।