- Home
- उत्तराखण्ड
- कोटाबाग में समाज कल्याण कैम्प में 3 कान की मशीन व एक बैशाखी बाटी गई।
कोटाबाग में समाज कल्याण कैम्प में 3 कान की मशीन व एक बैशाखी बाटी गई।
कोटाबाग।(शाकिर हुसैन) बुधवार को कोटाबाग ब्लॉक कार्यालय में समाज कल्याण का कैंप लगा, जिसमें समाज समाज कल्याण के अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर मौजूद रहे, समाज कल्याण कार्यक्रम में 10 विकलांग प्रमाण पत्र, 11 यूडी आईडी कार्ड, 10 विधवा पेंशन, 11 वृद्धा पेंशन के फार्म जमा हुए, तो वही 3 लोगों को कान की मशीन व 1 को वैशाखी बांटी गई। कार्यक्रम में कोटाबाग के समाज कल्याण अधिकारी जसविंदर सिंह, डॉक्टर ऐश्वर्या कांडपाल, खंड विकास अधिकारी श्री दयाल किशन सुयाल, सत्य प्रकाश द्विवेदी, आनंद सिंह जलाल, वर्षा कौशिक उपस्थित रहे।

