September 15, 2026
Breaking News
  • Home
  • कॉर्बेट नेशनल पार्क
  • हरक सिंह रावत से ईडी ने 4 घंटे की पूछताछ, सहसपुर भूमि खरीद पर हुये सवाल जवाब, जानिये क्या बोले

हरक सिंह रावत से ईडी ने 4 घंटे की पूछताछ, सहसपुर भूमि खरीद पर हुये सवाल जवाब, जानिये क्या बोले

By on June 28, 2025 0 176 Views

देहरादून: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के कई साल पुराने सहसपुर भूमि खरीद के मामले को एक बार फिर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने जांच के दायरे में ला दिया है. ED ने इस मामले पर हरक सिंह से पूछताछ की है. उधर हरक सिंह इस कार्रवाई को राजनीतिक नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई कार्रवाई बता रहे हैं.

सहसपुर भूमि खरीद के मामले में हरक सिंह रावत एक बार फिर जांच के दायरे में है. इस बार एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने जमीन खरीद से जुड़े मुद्दे पर हरक सिंह से पूछताछ की है. हालांकि पहले ही इससे जुड़े कुछ दस्तावेज हरक सिंह ने ED के सामने रखे थे, लेकिन कुछ बिंदुओं पर ED हरक सिंह से पूछताछ करना चाहती थी. जिसको लेकर हरक सिंह को समन भेजा गया था.

हरक सिंह रावत से करीब 4 घंटे तक लगातार पूछताछ की. जिसमें जमीन खरीद के लिए जुटाए गए पैसों के अलावा इसकी प्रक्रिया के बारे में भी पूछा गया. इस दौरान पूर्व में हरक सिंह रावत द्वारा दिए गए बयानों को लेकर उनसे दस्तावेज भी मांगे गए.पूछताछ के बाद हरक सिंह रावत ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है. राजनीतिक प्रतिद्वंदीता के लिए इस तरह के हथकंडे अपना कर केवल उन्हें परेशान करने की कोशिश हो रही है.

हरक सिंह रावत को ED ने काफी पहले ही समन भेज दिया गया था, लेकिन अपनी राजनीतिक व्यस्तता के कारण वह केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो पाए थे. वैसे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व मामले में उनसे पहले ही पूछताछ की जा चुकी है. उनसे इस संदर्भ में तमाम दस्तावेज भी लिए गए हैं.

हरक सिंह रावत ही नहीं बल्कि उनकी बहू अनुकृति गुसाईं रावत, उनकी पत्नी और पत्नी का दीप्ति रावत को भी ED अपने दफ्तर में पूछताछ के लिए बुला चुकी है. साथ ही उनके कुछ करीबियों से भी पूछताछ हुई है.